मध्यप्रदेशराजनीति

कटनी में वैचारिक ऊर्जा का संगम: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसेवा के मूल मंत्रों का मिल रहा मार्गदर्शन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में वैचारिक ऊर्जा का संगम: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,जिले भर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसेवा के मूल मंत्रों का मिल रहा मार्गदर्शन

कटनी (म.प्र)

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला कार्यालय कटनी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसेवा के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक कौशल विकसित करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। सत्रों में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की पृष्ठभूमि, अंत्योदय के सिद्धांत, सुशासन, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, जिला प्रभारी सुजीत जैन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडेय, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, संजय सत्येन्द्र पाठक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास और नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिले के विभिन्न मंडलों से वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिला मंत्री सहित मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और बूथों से पहुंचे कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें संगठन के मूल सिद्धांतों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क कौशल तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सेवा का व्यापक अभियान है। वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सेवा भाव का संचार कर रहा है तथा संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button