Blog

कटनी कलेक्टर के निर्देश पर सीमांकन मामलों के निराकरण में आई तेजी, अब तक 1200 से अधिक प्रकरणों का हो चुका है निराकरण, ढ़ीमरखेड़ा तहसील रहा सबसे अव्वल

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उत्कृष्ट कार्य करने पर दो पटवारी एवं आर.आई हु सम्मानित कटनी जिले में कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में तेजी आई है। मैदानी राजस्व अमला और राजस्व अधिकारियों की सकारात्मक सोच और किसानों की मदद के भाव से किये गए प्रयासों की वजह से अभियान के दौरान जिले में अब तक 1 हजार 237 सीमांकन प्रकरण निपटाये जा चुके है। लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण कार्य में दिन-व-दिन तेजी आ रही है। सीमांकन मे बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर ने शुक्रवार को दो पटवारियों और एक राजस्व निरीक्षक को उनके द्वारा किये गए सीमांकन के मामले में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा राजस्व अधिकारियों को आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज लंबित सीमांकन प्रकरणों को समय-सीमा में प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गये थे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि वर्तमान में खेतों से फसल की कटाई हो जाने से खेत खाली है। जिससे सुविधाजनक ढंग से सीमांकन कार्य किया जा सकता है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले में सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में हुई कारगर पहल की वजह से इसके निराकरण में तेजी आई है।

ढ़ीमरखेड़ा तहसील अव्वल

कलेक्टर के निर्देश के बाद सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के मामले में जिले की तहसीलों में ढ़ीमरखेड़ा तहसील 219 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण कर अव्वल स्थान पर है। जबकि कटनी नगर 150 मामलों के निपटारे के साथ दूसरे स्थान पर है और बरही तहसील ने 133 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा कर तीसरे पायदान पर है। इसी प्रकार स्लीमनाबाद तहसील द्वारा चौथे स्थान में रहकर 128 सीमांकन प्रकरण निपटाये गये। वहीं पर विजयराघवगढ़ तहसील सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के मामले में जिले में पांचवे स्थान पर है। विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक कुल 127 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।
जिले की बड़वारा तहसील 124 सीमांकन प्रकरण निपटाकर छठे, रीठी तहसील 122 सीमांकन प्रकरण निराकृत कर सातवें पायदान पर और कटनी तहसील 118 सीमांकन प्रकरण के निपटारे के साथ आठवें और बहोरीबंद तहसील 116 प्रकरणों के निपटारे के साथ अंतिम पायदान पर है।

कलेक्टर कर रहे सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और अपर कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाकर राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में आई तेजी की वजह से बड़ी संख्या में किसान भाइयों से सीमांकन के आवेदन प्राप्त हो रहे है।

सीमांकन में उत्कृष्ट कार्य पर हुए सम्मानित

कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को सीमांकन के उत्कृष्ट कार्य संपादन पर राजस्व निरीक्षक सहित दो पटवारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इनमें बरही के राजस्व निरीक्षक गौरव विश्वकर्मा ने 40 सीमांकन प्रकरण और रीठी तहसील के पिपरिया परौहा, डुडरी पटवारी हल्का के पटवारी संजीत धुर्वे ने 26 सीमांकन और झिन्ना रामपुर के पटवारी दानसिंह प्रधान ने 31 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा किया है।

संतुष्टि के साथ हो रहा सीमांकन

कलेक्टर के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत निराकृत सीमांकन प्रकरणों के प्रति किसानों का भरोसा बढ़ा है। निराकृत प्रकरणों का आर.सी.एम.एस. पोर्टल में दर्ज मामलों पर किसान भी खुश है।

Related Articles

Back to top button