आस्था
KKK NEWS ग्राम पंचायत बम्हनी के यादव परिवार में हुआ अखंड रामायण का आयोजन वैदिक ब्राह्मणों ने रामायण का कराया समापन
कलयुग की कलम से राकेश यादव
ग्राम पंचायत बम्हनी के यादव परिवार में हुआ अखंड रामायण का आयोजन वैदिक ब्राह्मणों ने रामायण का कराया समापन
कटनी ढीमरखेड़ा-कई वर्षों से मंगलवार के दिन साप्ताहिक रामायण का आयोजन यादव परिवार में होता रहा है
रामायण पूर्ण होने के उपरांत यादव परिवार द्वारा सोमवार के दिन से अखंड रामायण का कार्यक्रम रखा गया जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार सुबह हुई इसके पश्चात ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्र उच्चरणों के साथ हवन कराया गया और भंडारे का आयोजन किया गया
ग्राम बम्हनी के सभी वरिष्ठ नागरिक एवं रामायण पाठी लोग पूरी रात मौजूद रहे और बड़े भक्ति भाव के साथ अखंड रामायण आयोजन में गांव के सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाएं एवं आसपास के रामायण प्रेमीयो ने भक्ति भाव में डूब कर सुखानंद प्राप्त किया
अखंड रामायण के आयोजन में मिलन यादव मोनू यादव भोला यादव रमाकांत यादव रनमत यादव भारत यादव एवं समस्त यादव परिवार और ग्रामीणजन उपस्थित रहे




