एंबुलेंस के उड़े परखच्चे
घटना जबलपुर के आधारताल थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस का ड्राइवर विनोद एंबुलेंस से अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर मढ़ई से धनवंतरी नगर अपने घर जा रहा था तभी करौंदा बाईपास के पास एक ट्रक से एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी रोड पर ही पलट गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। एक्सीडेंट में एंबुलेंस ड्राइवर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।