मध्यप्रदेश

कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने रंगों और उमंगों के पर्व होली की समस्त जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने जिलेवासियों को रंगों और उमंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने त्यौहार मनाते समय हर्बल रंगों और गुलाल का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग होली का त्यौहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएँ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने जिले के निवासियों से यह भी अपील की है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व भी देश में मनाया जा रहा है। इस महापर्व में भी सभी लोग मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाएँ।

Related Articles

Back to top button