Blog

एमपी के रायसेन जिले में गैस टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, ड्राइवर-क्लीनर की मौत, तीन झोपड़ियां भी जलकर खाक, देखें वीडियो

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

दमाका इतनी जल्दी हुआ, निकल ही नहीं पाए ड्राइवर-क्लीनर

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बड़ौदा से जबलपुर की तरफ जा रहे एलपीजी से भरे टैंकर का नेशनल हाईवे नंबर 45 पर पीपलवाली मोड़ पर रेलिंग तोड़ते हुए हाइवे से नीचे उतरकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें एकाएक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग लगने के बाद धमाका इतनी जल्दी हुआ कि संभवत ड्राइवर और क्लीनर को कैबिन से निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया, जिसके चलते आग की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

तीन छोपड़ियां भी जल गईं

देखते ही देखते गैस में ब्लास्ट के कारण आग एकाएक आसपास के इलाके में भी फेल गई। यहां खेतों में फसलें तो जली ही साथ ही साथ जानवरों के लिए बनाई गई तीन झोपड़ियां भी जल गईं। गनीमत रही कि तीनों झोपड़ियों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई अन्य जन हानि नहीं हुई, लेकिन बताया जा रहा है कि फसलों की कटाई के बाद तीनों झोपड़ियों नें कटी फसल समेत अन्य कटाई का समान और भूसा आदि रखा था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। फिलहाल, राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

आग की सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस समेत एसडीओपी अदिति बी. सक्सेना मौके पर पहुंची। इस दौरान तत्काल ही बरेली, बाड़ी, सुल्तानपुर, गोहरगंज और ओबैदुलैगंज से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गई। तमाम प्रयासों के बाद करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद टैंकर के कैबिन से दो शव बरामद हुए थे। बाड़ी एसडीओपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि शवों की शिनाख्त के लिए कंपनी को सूचित कर दिया गया है। उनके प्रतिनिधियों के पहुंचने पर ही शवों की शिनाख्त हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button