प्रशासन

चोरों के हौसले बुलंद खंडवा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले और होम गार्ड कार्यालय से चंदन के पेड़ काटकर ले उडे़ चोर, जांच में जुटे अधिकारी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

खंडवा- अनन फानन में तमाम पुलिस अफसर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने बंगले के बाहर बाउंड्रीवॉल पर लगी तार फेंसिंग काटी। इसके बाद वे पेड़ काटकर ले गए। बदमाशों ने बंगले के स्टाफ को भनक तक नहीं लगने दी। शहर में बदमाश बेखौफ है। चोरी और नकबजनी के साथ ही वीआइपी क्षेत्रों में भी वारदात करने से नहीं चूक रहे है। इससे शहर और आला अधिकारियों के बंगलों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे है।
बुधवार रात जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले और होम गार्ड कार्यालय से बदमाश चंदन के पेड़ काटकर ले गए। सुबह होते ही मजिस्ट्रेट की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आनन.फानन में तमाम पुलिस अफसर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने बंगले के बाहर बाउंड्रीवॉल पर लगी तार फेंसिंग काटी। इसके बाद वे पेड़ काटकर ले गए। बदमाशों ने बंगले के स्टाफ को भनक तक नहीं लगने दी।
चंदन का पेड़ चोरी होने की जानकारी मिलते ही सुबह से पुलिस अधिकारियों ने बंगले पर डेरा डाल दिया। फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए, वहीं डॉग स्क्वाड ने भी सर्च किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन के बंगले पर चंदन चोरी की यह दूसरी वारदात है। सालभर पहले भी बदमाशों ने इसी तरह वारदात कर पेड़ चोरी किया था। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया। एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
इधर जज के अलावा जिला होमगार्ड कमांडेंट के आवास से भी चंदन का पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। इसकी जांच म पुलिस जुट गई है। वहीं रात को कोतवाली क्षेत्र के कहारवाड़ी मे भी एक बदमाश पचास हजार रुपये से भरा बेग वाहन में से लेकर फरार हो गया। वाहन चालक नमाज के लिए वाहन मस्जिद के सामने खड़ा करके गया था। यह घटना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फूटेज में एक बालक बैग ले जाता नजर आ रहा है।
पूर्व की चोरियों का भी नहीं लगा सुराग शहर मे पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का पता नहीं लग सका है। जिसके चलते बदमाशो के हौसले अब बुलंद होते जा रहे है। वहीं इन घटनाओं को लेकर शहर वासी भी असुरक्षित महसूस कर रहे है। साथ ही पुलिस की सक्रियता पर कई सवाल खड़े हो रहे है। अधिकांश घटनाओं में बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैंद हुए है। उसके बावजूद चोरों तक पुलिस का नहीं पहुंच पा रही है।

Related Articles

Back to top button