प्रशासन

भोपाल में दिल दहलाने वाली घटना, दूध पिलाकर मां ने पार्क में सुलाया था बच्चे को उठाकर ले गए कुत्ते, एक हाथ खा गए, हो गई मौत

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- राजधानी में 7 माह के एक बच्चे को कुत्तों ने मार डाला। साफ- सफाई का काम करने वाली मां ने बच्चे को दूध पिलाकर पार्क में सुला दिया। बड़ी बेटी को देखरेख के लिए भी छोड़ा। लेकिन बच्ची खेलते हुए दूर चली गई, इसी बीच कुत्ते बच्चे को खींच ले गए। उसका एक हाथ खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान हैं। घटना बुधवार की है।
सोशल मीडिया पर घटना वायरल हुई तब शुक्रवार को पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इधर, घटना की गंभीरता देख कलेटर ने पूरे शहर से आवारा कुत्तों को पकडऩे के निर्देश दिए हैं। घटना अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के पास की है। अयोध्या नगर के शिवनगर बस्ती के महेंद्र वाल्मीकि मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर छत्री पार्क के पास वाल्मीकि दंपती काम कर रहा था। बड़ी बेटी और 7-8 माह का बच्चा पार्क में था। मां ने दूध पिलाने के बाद बच्चे को सुला दिया। बड़ी बेटी खेलते हुए दूर चली गई। लौटी तो बच्चा गायब था। माता-पिता को बेटी ने बताया तो सभी तलाशने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने कुत्तों को बच्चे का शव नोंचते देखा। माता-पिता शव घर ले गए और दफना दिया।
सिर पर नोंचने के 100 निशान मासूम के दर्द अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके सिर पर नोंचने के 100 से अधिक निशान हैं। चेहरे, पेट पर भी घाव हैं। वहीं, शुक्रवार को निगम ने 8 कुत्ते पकड़े। हालांकि इससे पहले लोगों ने खूब हंगामा भी किया।

अभियान चलेगा

नगर निगम को मामले में केस दर्ज कराने हर शनिवार कुत्तों को पकडऩे के लिए अभियान चलाने कहा है। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। पीडि़त परिवार को 50 हजार की मदद दी गई है।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर

Related Articles

Back to top button