बस हादसे में घायलों से मिलने गुना पहुंचे सीएम डां. मोहन यादव, जाना घायलों का हालचाल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
गुना- मध्य प्रदेश में भले ही कैबिनेट मंत्रियों की शपथ हो गई हो, लेकिन अभी तक उनके विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। सीएम डाॅ. मोहन यादव के सामने दिग्गजों को विभागों को बंटवारे को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 1-2 दिनों में मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा किया जा सकता है। इस बीच बीते 2 दिनों में दो भीषण सड़कों से पूरा प्रदेश दहल गया। गुना में भयानक सड़क हादसे में बस में सवार 14 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर खुद सीएम मोहन यादव ने मोर्चा संभाला है और वह दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले गुना, धार और खंडवा में हादसे और आग का कहर देखने को मिला है।
पीएम मोदी ने कहा- हादसा हृदयविदारक
मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद…
— PMO India (@PMOIndia) December 28, 2023
सीएम मोहन यादव ने कहा- जवाबदारों पर होगी कार्रवाई
शासकीय जिला चिकित्सालय, गुना मे बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/tCrzqeZeVt
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय जिला चिकित्सालय, गुना पहुंचकर बस हादसे में घायल लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/UF2tY6ePGs
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 28, 2023




