एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

गुरु पर्व पर सादगी की मिसाल बनीं जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर! परिवार संग गुरुद्वारे में टेका माथा, जमीन पर पंगत में बैठकर ग्रहण किया लंगर,माता-पिता और परिजनों के साथ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंचकर की अरदास, समानता, सेवा और भाईचारे की गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को व्यवहार में उतारकर दिया प्रेरक संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गुरु पर्व पर सादगी की मिसाल बनीं जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर! परिवार संग गुरुद्वारे में टेका माथा, जमीन पर पंगत में बैठकर ग्रहण किया लंगर,माता-पिता और परिजनों के साथ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पहुंचकर की अरदास, समानता, सेवा और भाईचारे की गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को व्यवहार में उतारकर दिया प्रेरक संदेश

कलयुग की कलम कटनी – गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर सिमरनप्रीत कौर ने सादगी, श्रद्धा और विनम्रता का परिचय देते हुए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। गुरु पर्व के पावन अवसर पर वे अपने माता-पिता एवं परिवारजनों के साथ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचीं, जहां उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर अरदास की और सुख, शांति, समृद्धि तथा सर्वकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती कौर का सहज और आत्मीय व्यवहार विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय अपने माता-पिता और परिजनों के साथ जमीन पर बिछे आसन पर अन्य श्रद्धालुओं की तरह पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। उनका यह भाव गुरु नानक देव जी की समानता, विनम्रता, सेवा और भाईचारे की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश देता नजर आया।

गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से मानवता को प्रेम, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी तीन प्रमुख शिक्षाएं ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ अर्थात ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से परिश्रम और मिल-बांटकर भोजन करना आज भी समाज को बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

गुरुद्वारा साहिब में गुरु पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, समानता और मानव सेवा की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर असाटी वैश्य विकास समिति के राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र कुमार असाटी, अवतार सिंह टुटेजा, लकी ग्रोवर, उमेश सोनी सहित इष्ट मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button