जनसुनवाई में गूंजीं आमजन की शिकायतें, पुलिस ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में गूंजीं आमजन की शिकायतें, पुलिस ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण के निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कई आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के साथ पुलिस से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मामले का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया।
इन मामलों की शिकायतें पहुंचीं
जनसुनवाई में पारिवारिक एवं पड़ोसी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे, ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, प्लॉट एवं भूमि विवाद तथा महिला अपराध से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इसके अलावा पुलिस द्वारा शिकायत पर अपेक्षित सुनवाई नहीं किए जाने सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण भी आवेदकों ने अधिकारियों के समक्ष रखे।
निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर
पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए नियमानुसार प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।



