क्षेत्रीय मांगों को लेकर 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान,चंद्रकांत ‘चंदू भाई’ चौरसिया ने नायाब तहसीलदार को सौंपा सूचना पत्र, उमरियापान न्यू बस स्टैंड में जनभागीदारी के साथ शुरू होगा आंदोलन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

क्षेत्रीय मांगों को लेकर 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान,चंद्रकांत ‘चंदू भाई’ चौरसिया ने नायाब तहसीलदार को सौंपा सूचना पत्र, उमरियापान न्यू बस स्टैंड में जनभागीदारी के साथ शुरू होगा आंदोलन
कलयुग की कलम उमरिया पान – क्षेत्रीय जनसमस्याओं और लंबित जनमांगों को लेकर ग्राम उमरियापान निवासी चंद्रकांत (चंदू भाई) चौरसिया ने 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने जिला दंडाधिकारी, कटनी के नाम नायब तहसीलदार उमरियापान के माध्यम से सूचना पत्र सौंपा है।
चौरसिया द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर पूर्व में भी 26 जुलाई 2026 को जनभागीदारी के साथ ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद मांगों का अपेक्षित निराकरण नहीं होने पर अब उन्होंने आंदोलन का निर्णय लिया है।
सूचना पत्र के अनुसार, 1 सितंबर से उमरियापान न्यू बस स्टैंड में जनभागीदारी के साथ अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। यह अनशन मांगें पूरी होने तक जारी रखने की बात कही गई है।
चंद्रकांत चौरसिया ने प्रशासन से आंदोलन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने पत्र में स्वयं को ग्राम उमरियापान, तहसील ढीमरखेड़ा, जिला कटनी का स्थायी निवासी बताते हुए प्रशासन को प्रस्तावित अनशन की जानकारी दी है।
अब देखना होगा कि 1 सितंबर से प्रस्तावित अनशन से पहले प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय जनमांगों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। आंदोलन की घोषणा के बाद क्षेत्र में इस विषय को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।



