प्रशासनमध्यप्रदेश

लखपति दीदियों की राह पर प्रशासन की पैनी नजर, एसीईओ मोदी ने प्रशिक्षण केंद्र में मारा औचक निरीक्षण,सीटीसी बहोरीबंद में आवासीय प्रशिक्षण का लिया जायजा, एप की प्रविष्टियों से लेकर आयवर्धक गतिविधियों तक की परखी प्रगति

कलयुग की कलम से राकेश यादव

लखपति दीदियों की राह पर प्रशासन की पैनी नजर, एसीईओ मोदी ने प्रशिक्षण केंद्र में मारा औचक निरीक्षण,सीटीसी बहोरीबंद में आवासीय प्रशिक्षण का लिया जायजा, एप की प्रविष्टियों से लेकर आयवर्धक गतिविधियों तक की परखी प्रगति

कलयुग की कलम बहोरीबंद – ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम के तहत सीटीसी बहोरीबंद में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण का जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक अनुराग मोदी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने के साथ प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर कार्यक्रम की जमीनी प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान श्री मोदी ने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से लखपति दीदी पहल, एप पर दर्ज की जा रही जानकारियों और दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से एप पर प्रविष्टि करने की प्रक्रिया, लखपति दीदी के लिए निर्धारित लक्ष्यों तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिलाओं को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना है, जिनसे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। श्री मोदी ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की भावना और निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा अधिक से अधिक दीदियों को आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

बायोमेट्रिक उपस्थिति से लेकर दस्तावेजों तक की जांच

औचक निरीक्षण के दौरान एसीईओ श्री मोदी ने प्रशिक्षणार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतिभागियों की उपस्थिति और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि एप पर सभी प्रविष्टियां सही, स्पष्ट और समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाएं। साथ ही, दीदियों द्वारा संचालित आयवर्धक गतिविधियों की जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने पर भी जोर दिया।

श्री मोदी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि लखपति दीदी अभियान से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को बेहतर करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button