प्रशासनमध्यप्रदेश

अंतरिक्ष मौसम पर शोध को मिली नई पहचान,ढीमरखेड़ा महाविद्यालय की भौतिक शास्त्र अतिथि विद्वान डॉ. स्मिता परसाई को पीएचडी उपाधि, महाविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अंतरिक्ष मौसम पर शोध को मिली नई पहचान,ढीमरखेड़ा महाविद्यालय की भौतिक शास्त्र अतिथि विद्वान डॉ. स्मिता परसाई को पीएचडी उपाधि, महाविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शिक्षा और शोध के क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र विषय की अतिथि विद्वान श्रीमती स्मिता परसाई को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान और पृथ्वी के चुंबकीय मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर शोध कार्य पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है।

करीब आठ वर्षों से शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में छात्र-छात्राओं को भौतिक शास्त्र का अध्यापन करा रहीं श्रीमती स्मिता परसाई ने डॉ. देवेन्द्र कुमार वाजपेई के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध विषय “Equatorial Analysis of Space Weather Analysis of Earth Magnetosphere During Solar Cycle-24” रहा, जिसमें सौर चक्र के दौरान पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर और अंतरिक्ष मौसम के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।

उनके इस शोध कार्य को मान्यता देते हुए SAM Global University द्वारा उन्हें विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने डॉ. स्मिता परसाई को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि उनकी यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शोध के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button