प्रशासनमध्यप्रदेश

गोपालपुर तिराहे पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोलेरो से 350 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना दस्तावेज ज्वलनशील पदार्थ का किया जा रहा था परिवहन

कलयुग की कलम से गोकुल दीक्षित की रिपोर्ट

गोपालपुर तिराहे पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोलेरो से 350 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ढीमरखेड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना दस्तावेज ज्वलनशील पदार्थ का किया जा रहा था परिवहन

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा सिलौंडी – जिले में अवैध परिवहन और ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत चौकी सिलौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 350 लीटर पेट्रोल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी सिलौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में सात कैनों में रखा लगभग 350 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

वाहन में सवार आरोपी मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान तथा रामकेश पिता भारतलाल निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पेट्रोल परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध ज्वलनशील पदार्थ को लापरवाहीपूर्वक परिवहन करने पर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पेट्रोल और बोलेरो वाहन जब्त कर लिया है। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा तथा आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button