समानता का संदेश, शिक्षा का संकल्प” अंबेडकर जयंती पर बस स्टैंड ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को मिला सम्मान शिक्षा, समानता और आत्मविश्वास—यही है बाबा साहब के सपनों का भारत”
कलयुग की कलम से राकेश यादव

“समानता का संदेश, शिक्षा का संकल्प” अंबेडकर जयंती पर बस स्टैंड ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को मिला सम्मान शिक्षा, समानता और आत्मविश्वास—यही है बाबा साहब के सपनों का भारत”
कलयुग की कलम कटनी – संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में गरिमा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार – विधायक जायसवाल
अपने संबोधन में विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि “सम्मान देना हमारी संस्कृति है, लेकिन अपमान सहना किसी की मजबूरी नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकता है।
संविधान और समानता पर जोर – कलेक्टर तिवारी
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात द्वारा संविधान का वाचन किया गया, वहीं छात्रा कीर्ति चौधरी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को सम्मान
कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान प्रदान किया गया।

्विधायक श्री जायसवाल ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की।



