सम्मान के साथ विदाई: पुलिस विभाग के दो अनुभवी अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सम्मान के साथ विदाई: पुलिस विभाग के दो अनुभवी अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई
कलयुग की कलम कटनी – जिला पुलिस बल में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (सउनि) श्री दिनेश गौतम एवं श्री रमाकांत दुबे को सेवानिवृत्ति पर गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को याद किया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
पुलिस परिवार ने इस अवसर पर भावुक माहौल में दोनों अधिकारियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभेच्छाएं दीं और उनके द्वारा दी गई सेवाओं को सदैव याद रखने की बात कही।



