प्रशासनमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब: 146 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, कलेक्टर श्री तिवारी ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब: 146 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, कलेक्टर श्री तिवारी ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित जनसुनवाई में इस बार बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 146 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांग महिला की गुहार पर शिक्षा का रास्ता आसान करने के निर्देश

इंदिरा गांधी वार्ड शिवनगर निवासी रोशनी गुप्ता ने आर्थिक तंगी और दिव्यांगता का हवाला देते हुए अपने बेटे का सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश कराने की मांग रखी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

बालगंगाधर तिलक वार्ड निवासी जुगराज सिंह ने स्वास्थ्य खराब होने और आयुष्मान कार्ड न बनने की समस्या बताई। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिकता से कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, ताकि आवेदक को उपचार में राहत मिल सके।

 जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों को राहत का आश्वासन

ग्राम सलैया प्यासी (तहसील स्लीमनाबाद) निवासी अजय बर्मन ने वार्ड क्रमांक 5 की खराब सड़क की समस्या उठाई। कलेक्टर ने जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ को सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर तिवारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button