प्रशासनमध्यप्रदेश

मिलावटखोरों पर कड़ा प्रहार: कलेक्टर के सख्त निर्देश, फैक्ट्रियों से लेकर होटल-ढाबों तक होगी ताबड़तोड़ जांच

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मिलावटखोरों पर कड़ा प्रहार: कलेक्टर के सख्त निर्देश, फैक्ट्रियों से लेकर होटल-ढाबों तक होगी ताबड़तोड़ जांच

कलयुग के कलम कटनी – जिले में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई तय है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलावटखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे फैक्ट्रियों, कारखानों, होटल-ढाबों का औचक निरीक्षण कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच में लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं, समय-सीमा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर बरही सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने गेहूं, चना-मसूर और सरसों उपार्जन की समीक्षा करते हुए बताया कि भावांतर योजना के तहत सरसों की खरीदी 1 अप्रैल से 30 मई तक की जाएगी, जिसमें जिले के 742 किसानों ने पंजीयन कराया है।

जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए समय पर ड्यूटी आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा गया कि 14-15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को स्कूलों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाए।

‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत 4 अप्रैल को आयोजित ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ई-विकास, जल जीवन मिशन, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की नियमित जांच जारी रखने को कहा।

फसल कटाई के मद्देनजर सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button