उमरियापान पुलिस की सख्ती: अवैध मुरूम परिवहन करते हाईवा जब्त, चालक पर कार्रवाई बिना दस्तावेज मुरूम ले जाते पकड़ा गया वाहन, खनिज विभाग को भेजा गया मामला
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान पुलिस की सख्ती: अवैध मुरूम परिवहन करते हाईवा जब्त, चालक पर कार्रवाई बिना दस्तावेज मुरूम ले जाते पकड़ा गया वाहन, खनिज विभाग को भेजा गया मामला
कलयुग की कलम उमरिया पान – जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना उमरियापान पुलिस ने अवैध रूप से मुरूम परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 26 मार्च को ग्राम परसेल स्थित खेरमाई मंदिर के पास देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने एक संदिग्ध हाईवा (क्रमांक एमपी 20 एच-4832) को धीमी गति से जाते देखा। वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक ने अपना नाम अजय लोधी (32 वर्ष), निवासी ग्राम बरौदा थाना उमरियापान बताया।
जांच के दौरान हाईवा में मुरूम भरी पाई गई, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध परिवहन मानते हुए वाहन को जब्त कर लिया।
चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 04/2026 धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माना कार्यवाही हेतु मामला कलेक्टर कार्यालय के खनिज विभाग को भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह तथा आरक्षक योगेश पटेल और रोहित झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



