आस्थामध्यप्रदेश

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिलौंडी, धूमधाम से मनाई गई श्रीराम नवमी  मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन-कीर्तन और जन्मोत्सव ने बनाया माहौल भक्तिमय

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिलौंडी, धूमधाम से मनाई गई श्रीराम नवमी  मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजन-कीर्तन और जन्मोत्सव ने बनाया माहौल भक्तिमय

कलयुग की कलम सिलौंडी – श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर सिलौंडी सहित आसपास के गांवों—दशरामन, कछारगांव, खमरिया बागरी आदि क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी, जहां भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

सिलौंडी के श्रीराम मंदिर, श्रीराम बाग, श्री बालाजी मंदिर और अवस्थी बाड़ा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। “भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी…” जैसे भजनों और रामधुन से वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दोपहर के समय श्रीराम बाग और श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के जन्म का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक चंदन यादव, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रगति राय, ज्ञान चंद्र राय, स्नेहलता राय, राहुल राय, आदित्य राय, पुजारी बालमुकुंद चोबे, भवानी शर्मा, दुर्गा श्रीवास सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने सिलौंडी क्षेत्र को पूरी तरह राममय बना दिया।

Related Articles

Back to top button