ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में बाकल पुलिस की बड़ी सफलता 350 पाव अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार — 63 लीटर शराब की कीमत 35 हजार रुपए
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में बाकल पुलिस की बड़ी सफलता 350 पाव अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार — 63 लीटर शराब की कीमत 35 हजार रुपए
कलयुग की कलम बाकल -अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत थाना बाकल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने 350 पाव देशी लाल मसाला शराब (कुल 63 लीटर) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
थानाप्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मझगवां स्थित रामभरोस यादव ढाबा के पास एक युवक बोरी और कार्टून में अवैध शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
आरोपी की पहचान
पकड़े गए युवक की पहचान कुनाल सिंह राजपूत (23 वर्ष) निवासी ग्राम बाकल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 350 पाव (प्रत्येक 180 एमएल) सीलबंद देशी लाल मसाला शराब बरामद की गई।
मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, सउनि बी.एम. चौधरी, सउनि ब्रजेंद्र उरमलिया, प्रधान आरक्षक जोगेंद्र तिवारी, शिवसिंह, आरक्षक राजभान पटेल, कमलकांत यादव एवं रोहित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



