प्रशासनमध्यप्रदेश

जनता की दहलीज पर पुलिस कप्तान: कटनी में जनसुनवाई में 22 शिकायतों पर सुनवाई, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश भूमि विवाद से साइबर अपराध तक मामलों की सीधे सुनी गई फरियाद, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनता की दहलीज पर पुलिस कप्तान: कटनी में जनसुनवाई में 22 शिकायतों पर सुनवाई, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश भूमि विवाद से साइबर अपराध तक मामलों की सीधे सुनी गई फरियाद, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

22 शिकायतें दर्ज, प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न तथा थानों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधिकारियों ने सभी मामलों को प्राथमिकता से दर्ज कर नियमानुसार समयबद्ध जांच और निराकरण के निर्देश दिए।

“संवेदनशीलता और पारदर्शिता से हो समाधान” – एसपी

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखी जाए। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया।

कटनी पुलिस द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य यह है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिले।

Related Articles

Back to top button