ट्रांसपोर्ट नगर में खूनी वारदात का खुलासा मजदूरों पर जानलेवा हमला: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी जब्त दो आरोपी अब भी फरार, पुलिस की दबिश जारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ट्रांसपोर्ट नगर में खूनी वारदात का खुलासा मजदूरों पर जानलेवा हमला: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी जब्त दो आरोपी अब भी फरार, पुलिस की दबिश जारी
कलयुग की कलम कटनी -कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में मजदूरी करने वाले युवकों पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथी अभी फरार हैं।
गाली-गलौज के बाद किया बेरहमी से हमला
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सोनू चौधरी (20) निवासी झुकेही ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे वह मऊरानी ट्रांसपोर्ट के पास खड़ा था। इसी दौरान एक स्कूटी और बाइक से आए पांच युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे सहकर्मी माधव पाण्डेय पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—शेख कलीम बहना (28) निवासी रंगनाथनगर आशीष गोंड (28) निवासी जबलपुर आर्यन सिंह ठाकुर (19) निवासी भट्टा मोहल्ला के रूप में हुई है।
हमले में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड (टायर लीवर) और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।



