प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा के ढीमरखेड़ा में SIR कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य करने वाले बीएलओ (BLO) को कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। *कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोट...*

उमरियापान- कटनी जिले की 91 बड़वारा ढीमरखेड़ा विधानसभा के बीएलओ सूर्यकांत त्रिपाठी 184 मंगेली सहित अन्य Blo पीतांबर शुक्ला,राजीव काछी,सुदामा दुबे,सुभाष गुप्ता,प्रमोद पटेल,अरुण लोधी,रवि शंकर,मनोज चतुर्वेदी,राम कृष्ण,जगत सिंह,जितेन्द्र कुमार,दिनेश कुमार,मनोज गौतम,अतुल सिंगौर,मुकेश बर्मन सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील नामदेव,के पी गोस्वामी एवं अतुल सिंह को SIR कार्य को समय पूर्व 100% करने पर आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरि, डीपीसी श्री प्रेम नारायण तिवारी,एपीसी श्री सुवरण सिंह राजपूत तहसीलदार ढीमरखेड़ा सुश्री आकांक्षा चौरसिया सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button