प्रशासनमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर जिले में रहेगा पूर्ण शुष्क दिवस 25 जनवरी रात 11:30 से 27 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबंध

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणतंत्र दिवस पर जिले में रहेगा पूर्ण शुष्क दिवस 25 जनवरी रात 11:30 से 27 जनवरी सुबह 8:30 बजे तक मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबंध

कलयुग की कलम कटनी -गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था एवं राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने सम्पूर्ण जिले को शुष्क दिवस घोषित किया है।

कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी 63 कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3, एफ.एल.-4 लाइसेंस तथा वाईन शॉप (अम्वी वाईन आउटलेट) के अंतर्गत मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

निर्धारित अवधि में रहेंगी सभी मदिरा दुकानें बंद

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, एफएल-2, एफएल-3, एफएल-4 एवं अम्वी वाईन आउटलेट 25 जनवरी की रात्रि 11:30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों एवं संबंधित लाइसेंसधारियों से आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button