अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, बड़वारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त बसाड़ी हाट बाजार के पास कार्रवाई, बिना दस्तावेज रेत परिवहन करते पकड़ा गया वाहन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, बड़वारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त बसाड़ी हाट बाजार के पास कार्रवाई, बिना दस्तावेज रेत परिवहन करते पकड़ा गया वाहन
कलयुग की कलम कटनी बड़वारा -पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बसाड़ी क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है।
थाना बड़वारा पुलिस द्वारा 14 जनवरी 2025 को इलाका भ्रमण के दौरान बसाड़ी हाट बाजार के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रॉली में रेत भरी पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय चौधरी पिता संतोष चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सुड्डी, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।
पुलिस द्वारा चालक से वाहन चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वह मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर समक्ष गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जप्त कर लिया गया।
जप्त वाहन महेन्द्रा कंपनी का टीच प्लस 475 डीआई ट्रैक्टर (लाल रंग) है, जिसकी नंबर प्लेट भी उपलब्ध नहीं थी। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना बड़वारा परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है तथा मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उप निरीक्षक रामनाथ साकेत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



