प्रशासनमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर “भारत पर्व” की तैयारियां तेज कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणतंत्र दिवस पर “भारत पर्व” की तैयारियां तेज कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलयुग की कलम कटनी -प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव “भारत पर्व” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम, कटनी में सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की सफलता एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट कार्यदायित्व सौंपे हैं।

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम उपायुक्त श्री शैलेष कुमार गुप्ता को “भारत पर्व” आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, टेंट, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वल्पाहार एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/लोकतंत्र सेनानियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र वितरण तथा मंचासीन अतिथियों की समुचित व्यवस्था का दायित्व एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार कटनी शहर श्री आशीष अग्रवाल एवं राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक को सौंपा गया है।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रूपरेखा तैयार कर अपर कलेक्टर से अनुमोदन कराने की जिम्मेदारी डाइट व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी, दिगम्बर हायर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन तथा आनंदम विभाग के श्री अनिल कांबले को दी गई है।

स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन कर अनुमोदन उपरांत प्रस्तुति सुनिश्चित कराने का दायित्व डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति लिल्हारे, शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चित्रा प्रभात, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वेती तथा शासकीय तिलक महाविद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती माधुरी गर्ग को सौंपा गया है।

जिले के बाहर से आमंत्रित कलाकारों के समन्वय, आवास, भोजन एवं वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं तहसीलदार कटनी नगर श्री आशीष अग्रवाल को दी गई है।

कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं आम नागरिकों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व नगर पुलिस अधीक्षक कटनी एवं यातायात प्रभारी कटनी को सौंपा गया है। वहीं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) की व्यवस्था एवं वितरण का कार्य एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं जिला श्रम अधिकारी श्री के.वी. मिश्रा द्वारा किया जाएगा।

कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि “भारत पर्व” का आयोजन गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हो, ताकि गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button