प्रशासनमध्यप्रदेश

शिकंजा अभियान के तहत उमरियापान पुलिस का बड़ा प्रहार: जुआ फड़ पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व ताश जब्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शिकंजा अभियान के तहत उमरियापान पुलिस का बड़ा प्रहार: जुआ फड़ पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व ताश जब्त

कलयुग की कलम उमरिया पान-जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे “शिकंजा अभियान” के तहत उमरियापान पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सटीक और त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध जुए पर करारा प्रहार हुआ है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उमरियापान पुलिस कस्बा भ्रमण व अपराध पतासाजी में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसेल के खेल मैदान के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस दबिश के दौरान मौके से अरविन्द्र कुमार पिता इन्द्र कुमार कुर्मी (उम्र 37 वर्ष) निवासी कंचनारी थाना मझगवां जिला जबलपुर,दीपक राय पिता बैजनाथ राय (उम्र 45 वर्ष) निवासी देवरी सतधारा थाना मझगवां जिला जबलपुर,दीपक राय पिता वीरचंद्र राय (उम्र 37 वर्ष) निवासी कुम्ही सतधारा थाना मझगवां जिला जबलपुर,आकाश कुमार पिता सुनील कुमार तिवारी (उम्र 18 वर्ष) निवासी ग्राम परसेल थाना उमरियापान,शनि पिता धर्मेन्द्र वंशकार (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम परसेल थाना उमरियापान जिला कटनी को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे व जुआ फड़ से 52 ताश पत्ते एवं कुल 4,750 रुपये नकद बरामद कर जप्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इस सफल कार्यवाही में सराहनीय भूमिका 

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी की सक्रिय भूमिका के साथ प्र.आर. 618 जितेन्द्र सिंह, प्र.आर. 503 अजय सिंह, आर. 645 योगेश पटेल, आर. 231 रोहित झारिया, आर.क. 745 मनोज कुम्हरे एवं आर. 233 जगन्नाथ सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और अनुशासित कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।उमरियापान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button