सुशासन के संकल्प के साथ कलेक्ट्रेट गूंजा अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली पारदर्शी व जनकल्याणकारी प्रशासन की शपथ
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सुशासन के संकल्प के साथ कलेक्ट्रेट गूंजा अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली पारदर्शी व जनकल्याणकारी प्रशासन की शपथ
कलयुग की कलम कटनी -सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को प्रातः 11 बजे शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली गई। अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्च मापदंडों को स्मरण करते हुए, उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इस वर्ष सुशासन दिवस का आयोजन एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सभी शासकीय कार्यालयों में किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कटनी में भी सुशासन दिवस का आयोजन कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शासकीय सेवकों ने शपथ ली कि वे प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मानकों की स्थापना के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे तथा शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित एवं जवाबदेह बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके, प्रदीप मिश्रा एवं ज्योति लिल्हारे सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।



