प्रशासनमध्यप्रदेश

पुलिस जनसुनवाई में त्वरित न्याय की पहल: 17 शिकायतों पर एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पुलिस जनसुनवाई में त्वरित न्याय की पहल: 17 शिकायतों पर एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली पुलिस जनसुनवाई के अंतर्गत मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी के सभागार में जनसुनवाई संपन्न हुई। यह जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 17 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से आपसी एवं पारिवारिक विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट एवं भूमि विवाद व धोखाधड़ी से जुड़े प्रकरण, महिला अपराध से संबंधित शिकायतें तथा अन्य पुलिस संबंधी समस्याएं शामिल रहीं।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन शिकायतों का संबंध अन्य विभागों से पाया गया, वहां आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क कर नियमानुसार कार्यवाही कराने की समझाइश भी दी गई।

Related Articles

Back to top button