पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में योग, खेलकूद एवं स्वच्छता का दिया संदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में योग, खेलकूद एवं स्वच्छता का दिया संदेश
कलयुग की कलम कटनी – आठवें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ज़िले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में “मोटापे की रोकथाम के लिए योग, खेलकूद एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन” थीम पर स्वच्छता गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं परामर्श सत्रों का आयोजन किया गया।

*संतुलित हो आहार, तो हम रहेंगे स्वस्थ्य*
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रशिक्षण एवं परामर्श सत्रों का आयोजन कर स्थानीय जनों को मोटापा कम करने हेतु दैनिक आहार में शक्कर, नमक एवं तेल के उपयोग को कम करने का परामर्श दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों हेतु योग एवं खेलकूद गतिविधियां भी आयोजित की गई, विशेषकर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में इनडोर एवं आउटडोर खेल-कूद एवं योग के महत्व को बताया गया।
*स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन*
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं दवारा स्थानीय जनसमुदाय के साथ “एक दिन, एक घंटा स्वच्छता गतिविधि” का आयोजन किया गया| स्वच्छता गतिविधि अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों एवं आस-पास के स्थलो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई की गई। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ्य जीवन हेतु स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

*सेल्फी के माध्यम से किया जागरूक*
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत विभिन्न रोचक माध्यमों जैसे सेल्फी पॉइंट के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है एवं उन्हें राष्ट्रीय पोषण मिशन से जोड़ा जा रहा हैं।



