आस्थामध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा में 31अगस्त को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा सर्व यादव समाज के तत्वावधान में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा में 31अगस्त को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा सर्व यादव समाज के तत्वावधान में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -सर्व यादव समाज, ढीमरखेड़ा के तत्वावधान में आगामी 31 अगस्त 2025, रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सातवां वार्षिक भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भंडारा आयोजित होगा।

आयोजन स्थल जनपद पंचायत प्रांगण, ढीमरखेड़ा तय किया गया है, जहां से सुबह 11 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा रामपुर, झिन्ना पिपरिया होते हुए डुड़हा चौक से गुजरकर ग्वाल बाबा के अलौकिक स्थान (खामतरा रोड) पहुंचेगी। भगवान का पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के बाद दोपहर 3 बजे तक शोभायात्रा का समापन होगा।

प्रमुख अतिथि और अध्यक्षता

इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे श्री यदुवेन्द्र सिंह यादव (अध्यक्ष, सपा युवजन सभा म.प्र.)।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जे.पी. यादव (मुखारी) करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राकेश यादव (बनारस) तथा कई गणमान्यजन शामिल होंगे।

विशेष सहयोग और तैयारी

शोभायात्रा एवं भंडारे की व्यवस्था में समाज के सैकड़ों सदस्य सक्रिय हैं। सुनील यादव, डॉ. दयाराम यादव, मुकेश कुमार यादव, हरि यादव, रघुनाथ यादव, मनीष यादव, लक्ष्मण यादव, अजय यादव, कैलाश यादव सहित कई सदस्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विशिष्ट सहयोगियों में महेश यादव (सरपंच जिर्री), महेश यादव (सरपंच दैगवां महगवां), संदीप यादव (सरपंच झिन्ना पिपरिया), विजय यादव (श्रीकृष्णा डेयरी, ढीमरखेड़ा) शामिल हैं।अतिथि सत्कार की जिम्मेदारी प्रवीण यादव, सोनू यादव, अमित यादव, शिवराम यादव, लाला राम यादव, राजलाल यादव, अशोक यादव, रामसेवक यादव, बंशी यादव, मुकेश यादव उमरपानी, कपिल यादव, मनोज यादव व सूरज प्रसाद यादव को सौंपी गई है।

मार्गदर्शक और आयोजन समिति

वरिष्ठजन लगातार आयोजन को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इनमें सी.एल. यादव (गनियारी), सी.एल. यादव (भनपुरा), सी.एल. यादव (जिर्री), गणेश यादव, योगेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार यादव (मुरवारी) प्रमुख हैं।

आयोजन समिति –

अध्यक्ष: मनोज यादव (पत्रकार)संयोजक: आर.के. यादव (कटनी)सचिव: चंद्रभान यादव (सगौना)प्रेरक: रामलला यादव (कटनी)

भव्यता और सामाजिक महत्व

आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में इस बार भव्य झांकियां, राधा-कृष्ण की लीलाएं, बैंड-बाजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी, जबकि समापन स्थल पर विशाल भंडारा होगा।यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों की अपील

सर्व यादव समाज, ढीमरखेड़ा ने सभी समाज प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

📞 सम्पर्क : 9399315570, 8357093894, 9981110082

Related Articles

Back to top button