प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पान पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध शराब के खिलाफ उमरिया पान पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप,

कलयुग की कलम -उमरिया पान थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देश पर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने टीम बनाकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें एसडीएम न्यायालय ढीमरखेड़ा पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी जिनके ऊपर कार्यवाही की गई

नरेंद्र यादव पिता हर प्रसाद यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी सरस्वाहीं थाना स्लिमनाबाद बबलू सिंह पिता प्रताप सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी भंसेड़ा हुकुम कोल पिता बाबूलाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी बरही चैनू यादव पिता राजाराम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बरही लाखन पिता मलखान सिंह लोनी, उम्र 41 वर्ष, निवासी गढ़मास, पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सफलता मिलेगी। उमरिया पान थाना पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

Related Articles

Back to top button