जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 3दिव्यांगजन को प्रदाय किये गये मोटराईज्ड ट्राइ साईकल दिव्यांगो के खुशी से खिल उठें चेहरे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 3दिव्यांगजन को प्रदाय किये गये मोटराईज्ड ट्राइ साईकल दिव्यांगो के खुशी से खिल उठें चेहरे
कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक अनुरोग मोदी के द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 3 दिव्यांगजन को उपकरण प्रदान किये गये।
श्री मोदी द्वारा शिव प्रसाद पाण्डेय पिता रामकृष्ण पाण्डेय, धीरज कुमार विश्वकर्मा पिता मनसुख लाल को मोटराईज्ड ट्राई साईकिल एवं केशलाल चमार को ट्राईसाईकिल एवं बैसाखी प्रदान की गई।
मोटराईज्ड ट्राई साईकिल पाकर दिव्यांगों के चहरे खुशी से खिल उठें और उन्होंने कलेक्टर श्री यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी के आश्रय की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही अब वे रोजगार के लिए कहीं भी जा सकेंगे।
इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र कटनी से मंयक मिश्रा, उमेश पटेल, शरद सोनी, श्याम सुन्दर मोरे एवं आनंद पटेल उपस्थित रहे।



