उड़द की कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप नेगवां गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा 13 मजदूरों को आई चोट
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उड़द की कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप नेगवां गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटा 13 मजदूरों को आई चोट
कलयुग की कलम उमरिया पान-सनकुई गांव से मजदूर को लेकर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा 13 मजदूरों को आई चोट उड़द की कटाई करने जा रहे थे मजदूर घटना उमरियापान थाना अंतर्गत आने वाले नेगवां गांव की है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पिकअप वाहन में सनकुई गांव के मजदूर उड़द की कटाई करने परसेल होते हुए सिहोरा थाना के पड़रिया कला गांव के लिए जा रहे थे। नेगवां गांव के पास चालक के हाथों पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 13 मजदूरों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का उमरियापान अस्पताल में उपचार कराया। गनीमत यह रही की किसी को गंभीर चोटे नहीं आई पिकअप वाहन में करीब 36 मजदूर सवार थे। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं।


घटना में इन मजदूरों को चोटे आई उनमें सनकुई निवासी सुशीला कोल (45),सुखवंती कोल (50),नेहा कोल (17),मुन्ना कोल (18),विनीता कोल (20),केतकी बाई 28),संजो बाई (40),गौरा बाई (25),रविंद्र कोल (23),संजना कोल (16),मोहनी कोल (13),संतोष कोल (27),मोनू कोल (22) को चोट हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरुक भी किया जाता है चालान भी काटे जाते हैं इसके बाद भी वाहन मालिक लोडर वाहन पिकअप में सवारियां ढोने से बाज नहीं आ रहे इसीलिए आए दिन हो रही घटनाएं। सवारियां ढोने वाले लोडर वाहनों पर पुलिस प्रशासन को सख्त करनी चाहिए चालानी करवाई।



