Blogमध्यप्रदेश

डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह ने कटनी जिले के घटनाक्रम को बताया दुर्भाग्यपूर्ण कहा- पत्रकारों से अभद्रता पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध जांच के बाद होगी कार्रवाई

कटनी से अनिरुद्ध बजाज की रिपोर्ट

कटनी पहुंचे जबलपुर रेंज के DIG अतुल सिंह ने पत्रकारों से बीते दिन हुए घटनाक्रम की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी जिसकी जांच की जा रही है तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने सम्पूर्ण घटनाक्रम से डी आई जी अतुल सिंह को अवगत करते हुए मांग की कि पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार एवं धक्का मुक्की करने वाले दोषी पुलिस वालों पर कार्यवाही की जावे, सीएसपी ख्याति मिश्रा के परिजनों के साथ पुलिस के डीएसपी द्वारा अभद्रता तथा वायरल आडियो की भी डीआजी श्री सिंह ने जांच कराने की बात कही। उन्होनें कहा कि पारिवारिक विवाद के मामले में कई बार पुलिस को कार्रवाई में विलंब होता है।उन्होनें यह भी कहा कि कव्हरेज करने गए पत्रकारों के साथ अभद्रता को भी गम्भीरता से लिया गया है इस पर भी दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध जांच की जा रही है मीडिया कर्मियों के भी कथन लिए जाएंगे बता दें कि गत दिवस सीएसपी ख्याति मिश्रा के परिवार के साथ पुलिस के द्वारा कथित तौर पर मारपीट तथा विवाद हो गया था जिसका कव्हरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी पुलिस के द्वारा अभद्रता की गई थी जिसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश है। आज कटनी प्रवास पर जांच करने पहुचे डी आई जी अतुल सिंहसे कटनी के पत्रकारों अनिरुद्ध बजाज गुडू तिवारी संजीव श्रीवास्तव एड अक्षय बजाज एड संत परोहा एड अंतु पाण्डेय प्रकाश जैन अमित तिवारी प्रेम सिंह सुभास मालाकार श्याम तिवारी सुनील रावत संजीव श्रीवास्तव अंतु गुप्ता वैद सुरेंद्र विश्वकर्मा ने मुलाकात की तथा अपनी मांगों से अवगत कराया

Related Articles

Back to top button