मध्यप्रदेश

कटनी जिले के समस्त न्यायालयों एवं अन्य विभागों में इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त न्यायालयों एवं अन्य विभागों में इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम विवाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निगोशिएबल इंस्टूमेंट के अंतर्गत चौक बाउन्स प्रकरण, पारिवारिक विवादों के प्रकरण, भू-अर्जन मामले, सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामले एवं अन्य सिविल मामलों का आपसी समझौते के आधार पर राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील सिविल न्यायालयों में कुल 29 खंडपीठों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता फोरम, राजस्व न्यायालयों में भी लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विभिन्न खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से लगभग 5179 प्रकरणों को आपसी समझौते से निराकरण के लिए रखा गया है साथ ही बैंक रिकवरी केस, विद्युत बिल, वाटर बिल से संबंधित लगभग 6500 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी आपसी समझौते के लिये रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button