Blogमध्यप्रदेश

एमपी के शहडोल जिले में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 24 लोग घायल हुए हैं।

पूरा मामला देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड का बताया जा रहा है। बैगा परिवार की बारात बहेरा डोल के मझौली से देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। वहां से लौटते समय पिकअप के सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसके कारण पिकअप पलट गई।

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button