Blogमध्यप्रदेश

एमपी के कटनी में ट्रैन से कटकर प्रेमी युगल ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत की खबर से सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। समाचर के लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई थी।

दरअसल हादसा कुठला थाना क्षेत्र के नयागांव इलाके का है, जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से काटकर युवक युवती की मौत हुई है। युवक और युवती कौन है और कहां से आए थे किसी को पता नहीं। दोनों ने आत्महत्या की है या हादसे के शिकार हो गए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। यह भी चर्चा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हो सकते है। घटना के बाद दोनों के शव के ऊपर से कई मालगाडियां गुजर गई थी। फिलहाल जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button