Blogमध्यप्रदेश
बालाघाट पर सरकार की ‘मेहरबानी’, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी कई सौगातें, नक्सलियों को भी दिया खुला चैलेंज
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

बालाघाट- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने बालाघाट प्रवास के दौरान घोषणा की कि राज्य सरकार आने वाले समय में इंस्पेक्टर समेत विभिन्न विभागों में 1 लाख पदों पर भर्ती करेगी। इसके अलावा, अगले 5 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 2 लाख 70 हजार पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।




