मध्यप्रदेश

समय पर परिवहन ना होने के कारण ढीमरखेड़ा के 15 खरीदी केंद्र सहित पूरे जिले में कई हजारों कुंटल धान बारिश के कारण हुई जलमग्न परिवहनकर्ताओं की लापरवाही पड़ी भारी प्रशासन के दावे हुए सभी फेल कलेक्टर श्री यादव ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 3दिन तक के लिए किया स्थगित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

समय पर परिवहन ना होने के कारण ढीमरखेड़ा के 15 खरीदी केंद्र सहित पूरे जिले में कई हजारों कुंटल धान बारिश के कारण हुई जलमग्न परिवहनकर्ताओं की लापरवाही पड़ी भारी प्रशासन के दावे हुए सभी फेल कलेक्टर श्री यादव ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 3दिन तक के लिए किया स्थगित

कलयुग की कलम-ढीमरखेड़ा सहित पूरे कटनी जिले में जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण और समय पर परिवहन ना होने के कारण कई हजारों कुंटल धान भीगी मौसम विभाग की पहले से चेतावनी होने के बाद भी प्रशासन के जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई रुचि

अचानक बारिश आने के कारण अन्नदाता किसान के साथ-साथ समिति प्रबंधक भी पन्नी त्रिपालों की व्यवस्था में जुट गए खुले में धरी हजारों कुंटल धान कि जहां तक बनी व्यवस्थाएं किसानों एवं समिति प्रबंधकों ने की इसके बाद भी बारिश इतनी तेज थी कि उपज को नहीं बचा सके किसानों ने बताया कि यदि समय पर परिवहन हो जाता तो इतनी हालत खराब नहीं होती जिले के सभी केंद्रों में रखी उपज भीगी मुरवारी केंद्र में तो धान में घुटनों तक पानी भर गया झमाझम बारिश के कारण कई केंद्र हो गए जलमग्न 

देखें खरीदी केंद्र के हाल 

पहले तो किसानों को बाढ़ आपदा ने रुलाया और अब बची कुची कसर ऊपर वाले ने अभी निकाल दी चारों तरफ किसान परेशान है

्ढीमरखेड़ा विकासखंड सहित बहोरीबंद रीठी बरही खरीदी केंद्र सहित समस्त खरीदी केंद्रों में पानी ने तबाही मचाई ढीमरखेड़ा तहसील के 15 केंद्रों में धान खरीदी की जा रही थी लेकिन समय पर धान का उठाव ना होने के कारण यह स्थिति बनी खरीदी केदो में धान का अंबार लगा हुआ था एवं किसानों की पूरी उपज खुले में रखी हुई थी खरीदी केदो में कोई इंतजाम नहीं थे इस वजह से हजारों कुंटल धान भींगी जिले में कई जगह तो खेतों में बनाए गए हैं खरीदी केंद्र 

सबसे ज्यादा बुरा हाल इन केंद्रों में हुआ 

कछारगांव बड़ा झिन्ना पिपरिया देवरी मंगेला टोला खमतरा मुरवारी कटरिया कुदवारी सहित कई केंद्रों में है हालत खराब यदि एक-दो दिन और मौसम नहीं खुलता तो धान दोबारा अंकुरित होने लगेगी 

कलेक्टर श्री यादव ने जिले में शनिवार को हुई वर्षा और आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए निर्देशित किया है कि 30 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य स्थगित कर दिया गया है आज से 3 दिन तक नहीं होगी खरीदी

Related Articles

Back to top button