मध्यप्रदेश के देवास में बड़ा अफसर रिश्वतखोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया जिससे प्रशासनिक हल्कों में खलबली मच गई है। देवास जिले में लोकायुक्त ने जिले की सोनकच्छ तहसील के तहसीलदार मनीष जैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने ये कार्रवाई की है।
सोनकच्छ के तहसीलदार मनीष जैन के साथ उनके क्लर्क जय सिंह को भी लोकायुक्त ने पकड़ा। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार शाम तहसील कार्यालय में यह कार्रवाई की। तहसीलदार जैन और क्लर्क ने प्लॉट नामांतरण के ऐवज में 7 हजार रुपए लिए थे।
शुक्रवार को लोकायुक्त ने जाल बिछाकर दांगिया से क्लर्क जय सिंह को 7 हजार रुपए दिलवाए, उसने तहसीलदार को यह रकम सौंप दी। लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।