Blogमध्यप्रदेश

एमपी में यहां एक साल से फरार चिटफंड मामले के एजेंट को ही बना दिया भाजपा का मंडल अध्यक्ष

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं लेकिन इन नियुक्तियों में भाजपा ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन थी कि संगठन चुनाव में दागी को मंडल या जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। फिर भी आलोट विधानसभा में जोगणिया माता मंडल का अध्यक्ष फरार हरिसिंह गुर्जर को बना दिया गया।

रतलाम जिले की आलोट विधानसभा के जोगणिया माता मंडल का बीजेपी ने जिले मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है उसका नाम हरिसिंह गुर्जर है। हरिसिंह गुर्जर चिटफंड मामले में एक साल से फरार है। वो एडीवी चिटफंड कंपनी का एजेंट था और उस पर बरखेड़ा के कैलाशचंद्र सेठिया से रुपए लिए, समय पूरा होने पर भी नहीं लौटाए। कोर्ट ने 2 दिसंबर को एडीवी एमडी राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह को 3 साल की सजा सुनाई। पुलिस ने हरिसिंह और रमेश ब्राह्मण को 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार घोषित किया।

हैरानी की बात तो ये भी है कि पुलिस ने जिस हरिसिंह गुर्जर को फरार घोषित किया था उसका मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्वागत किया गया। लेकिन फिर भी वो पुलिस को नजर नहीं आया। बता दें कि भाजपा ने रतलाम जिले के 25 में से 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें हरिसिंह गुर्जर का नाम भी है।

Related Articles

Back to top button