प्रशासनमध्यप्रदेश
जबलपुर के सिहोरा में इंटर रिलिजन मैरिज को लेकर बंद करा दिया गया पूरा सिहोरा-खितौला, मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
जबलपुर/सिहोरा- मध्यप्रदेश जबलपुर जिले के सिहोरा में एक विशेष वर्ग का युवक हिंदू लड़की से शादी करने वाला है, जिसे लेकर बवाल हो गया है। लड़की इंदौर की रहने वाली है और लड़का जबलपुर के सिहोरा का। लड़की ने एक वीडियो जारी करके असुरक्षित महसूस करने की बात कही है, साथ ही सरकार से सुरक्षा मांगी है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आज मंगलवार को सुनवाई जारी है। इधर, हिंदूवादी संगठनों ने सिहोरा को पूरी तरह बंद रखा है। शादी करने वाला युवक और युवती इंदौर के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
हिंदूवादी संगठनों ने कराया सिहोरा बंद
हिंदू लड़की की शादी विशेष वर्ग के युवक से होने के मामले में तेलंगाना के हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा ने अपील की थी कि इस विवाह को रोकने में हिंदूवादी संगठन सामने आएं। इसके बाद 22 अक्टूबर को हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर के सिहोरा कस्बे को बंद करने की अपील की। सिहोरा कस्बा सुबह से पूरी तरह बंद है। बड़ी तादाद में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। जबलपुर के हिंदूवादी नेता अतुल जैसवानी ने कहा, “वह इस शादी के खिलाफ हैं और वह इसका विरोध करेंगे।”




