भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से मध्यप्रदेश के कटनी जिले की रेंजर रिया कनोजिया 17 सितंबर से दिल्ली में आयोजित जल सप्ताह कार्यक्रम में होंगी शामिल
कलयुग की कलम से राकेश यादव
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से मध्यप्रदेश के कटनी जिले की रेंजर रिया कनोजिया 17 सितंबर से दिल्ली में आयोजित जल सप्ताह कार्यक्रम में होंगी शामिल
🔳कटनी। जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में 17 से 20 सितंबर तक भरत मंडपम, हॉल नंबर 12ए, प्रगति मैदान, नई दिल्ली मे आयोजित होने वाले भारत जल सप्ताह-2024 के आयोजन में कटनी जिले की रेंजर रिया कनौजिया का चयन किया गया है। इसे हेतु भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रेंजर रिया कनौजिया का चयन किया गया ।
यह कार्यक्रम जल संसाधन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर के निर्णयकर्ताओं, राजनेताओं, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों, योजनाकारों, नवप्रवर्तकों, छात्रों और हितधारकों से विचार और राय प्राप्त करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा।, जिसका ध्यान “समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग” पर केंद्रित होगा। 4 दिवसीय कार्यक्रम में सेमिनार, पैनल चर्चा, साइड इवेंट, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मेलन, प्रदर्शनी और अध्ययन दौरे आयोजित किए जाएंगे, साथ ही 4000 वर्ग मीटर की अत्याधुनिक प्रदर्शनी के माध्यम से व्यवसायों को संभावित साझेदार और ग्राहक खोजने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रिया कनौजिया रेंजर भारत स्काउट गाइड जिला संघ कटनी द्वारा कटनी के साथ-साथ मध्य प्रदेश का भी गौरव बढाया है भारत स्काउट गाइड जिला संघ कटनी के समस्त पदाधिकारियों सहित जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट पी पी सिंह द्वारा रिया कनौजिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।



