श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर खितौला में महिलाओं ने मनाया सुगंध दशमी पर्व एवं सुगंध दशमी पर्व पर कथा का वाचन किया गया
कलयुग की कलम से राकेश यादव
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर खितौला में महिलाओं ने मनाया सुगंध दशमी पर्व एवं सुगंध दशमी पर्व पर कथा का वाचन किया गया
कलयुग की कलम सिहोरा-खितौला नगर में पर्वराज पर्युषण पर्व बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं आज सुगंध दशमी का पर्व भी जैन समाज की महिलाओं के द्वारा बड़े ही धूमधाम ब उत्साह के साथ मनाया गया। नगर में पधारे पंडित श्री राजेश जैन जी (गढ़ा ) के द्वारा सुगंध दशमी पर्व पर मांगलिक प्रवचन दिए गए इसके उपरांत दोपहर में सुगंध दसवीं पर्व पर कथा का वाचन किया गया।सभी महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर श्री जी के चरणों में धूप अर्पित की,धूप की सुगंध से जिनालय महक उठे।

सुगंध दशमी व्रत कर रही महिला सविता जैन ,शिल्पा जैन,दीक्षा जैन,पूजा जैन,अनामिका जैन एवं अन्य सभी समाज की महिलाए उपस्थित रही जिन्होंने बताया कि सुगंध दशमी पर्व को धूप दशमी भी कहते हैं। दिगंबर जैन धर्म में सुगंध दशमी व्रत का काफी महत्व है महिलाएं हर वर्ष इस व्रत को रखती है सुगंध दसवीं के दिन हिंसा,झूठ चोरी, कुशील,परिग्रह इन पांच पापों का त्याग कर व्रत को धारण करते हुए चारों प्रकार के आहार का त्याग कर मंदिर में जाकर भगवान की पूजा, स्वाध्याय, धर्म चिंतन ,श्रवण,सामायिक आदि करती है। महिलाएं विशेष श्रृंगार किए थी। पूजन में बड़ी संख्या में सकल दिगंबर जैन समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही।



