दुर्घटनामध्यप्रदेश

कजलियां पर्व के दिन प्रेम ढाबा के समने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल उमरियापान के बम्हनी की घटना, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कजलियां पर्व के दिन प्रेम ढाबा के समने दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल उमरियापान के बम्हनी की घटना, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस 

कलयुग की कलम उमरिया पान-दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई।दो अन्य लोग घायल है। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि बनेहरी निवासी लवकुश पिता जवाहर कोल (25) अपनी बहन सरस्वती कोल (30) को मोटरसाइकिल से उमरियापान काम से लाया था।काम के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। वहीं धरवारा निवासी संजय पिता सुरती आदिवासी (25) ढीमरखेड़ा से उमरियापान आ रहा था। मंगलवार करीब चार बजे बम्हनी में प्रेम ढाबा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आपस में आमने सामने से भिड़त हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची। तीनों को उमरियापान अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने लवकुश को मृत बता दिया।प्राथमिक उपचार के बाद संजय को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। जबकि सरस्वती का उपचार जारी है। पुलिस ने कार्रवाई उपरांत मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कजलियां पर्व के दिन हुई घटना के बाद दोंनो परिवारों में दुःख का माहौल है।

Related Articles

Back to top button