जल जीवन मिशन को मिलेगी नई तकनीकी मजबूती,भोपाल में दस चरणों में होगा तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण, 7 सितंबर से 1 जनवरी तक चलेंगे प्रशिक्षण सत्र
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल जीवन मिशन को मिलेगी नई तकनीकी मजबूती,भोपाल में दस चरणों में होगा तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण, 7 सितंबर से 1 जनवरी तक चलेंगे प्रशिक्षण सत्र
कलयुग की कलम कटनी – जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं को सुचारु और प्रभावी बनाए रखने की दिशा में कटनी जिले के तकनीकी अमले को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले की समस्त जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार भोपाल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण का आयोजन आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, भोपाल में किया जाएगा।
दस चरणों में होंगे प्रशिक्षण सत्र
जारी प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार नवां से अठारहवां चरण तक कुल दस मास्टर ट्रेनर्स को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 7 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के बल्क ग्रामों में जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण से संबंधित तकनीकी गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को देना है, ताकि योजनाओं का बेहतर तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इन अधिकारियों को मिली प्रशिक्षण की जिम्मेदारी
प्रियंका लखेरा, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत बड़वारा — 7 से 11 सितंबर 2026
अरुण चतुर्वेदी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ — 14 से 19 सितंबर 2026
अजय केसरवानी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 21 से 25 सितंबर 2026
सौरभ भलावी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत रीठी — 5 से 9 अक्टूबर 2026
आलोक पटेल, उपयंत्री, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ — 12 से 16 अक्टूबर 2026
त्रिभुवन सिंह, उपयंत्री, जनपद पंचायत कटनी — 26 से 31 अक्टूबर 2026
पंकज शुक्ला, उपयंत्री, जनपद पंचायत बहोरीबंद — 2 से 6 नवंबर 2026
प्रदीप यादव, उपयंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 16 से 20 नवंबर 2026
नीरज तंतुवाए, उपयंत्री, जनपद पंचायत बहोरीबंद — 7 से 11 दिसंबर 2026
सुमित साहू, उपयंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027
निर्देशों के अनुसार सभी चयनित मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि से एक दिन पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिकारियों को निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
योजनाओं के बेहतर संचालन पर रहेगा जोर
प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी अधिकारियों को ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के संचालन, संधारण तथा संबंधित तकनीकी गतिविधियों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने और योजनाओं के सुचारु संचालन में तकनीकी अमले की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।



