मध्यप्रदेश
जबलपुर के चंसोरिया दंपती अमेरिका बेटे के पास जाने वीजा बनवाने की तैयारी में थे व्यस्त, पेट्रोल भरवाने पंप पर रुके तभी तूफान से उनकी कार पर गिरा होर्डिंग, दंपती की मौत
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तूफान से गिरे होर्डिंग के मलबे को हटाने पर गुरुवार को शहर के दंपती के शव निकले। जबलपुर के एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया की मौत हो गई।
दोनों सिविल लाइंस मरियम चौक के पास रहते थे। होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी भावेश भिड़े को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को उदयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
कार में पेट्रोल भरवा रहे थे
वे अमेरिका में बेटे यश के पास जाने के लिए वीजा बनवाने की तैयारी में लगे थे। इसके चलते कुछ दिनों पूर्व मनोज और अनीता कार से मुंबई गए थे। सोमवार को वे जबलपुर वापस आने के लिए निकले थे। वे पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। तभी तूफान आया और होर्डिंग उनकी कार पर जा गिरा।
Arrested accused in Ghatkopar billboard collapse brought to Mumbai
Read @ANI Story | https://t.co/lIhPim2vE7#Ghatkopar #billboardcollapse #Mumbai pic.twitter.com/hwS4hwPN3f
— ANI Digital (@ani_digital) May 17, 2024




